राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय गदर पार्टी के अध्यक्ष ब्रजभूषण सक्सेना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सक्सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज अपने त्याग पत्र में कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकते, इसलिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं।
रविवार को ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को भारतीय गदर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजभूषण सक्सेना ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए आत्ममंथन का समय है। चुनाव में हार के कारणों पर समीक्षा होनी चाहिए, परंतु क्योंकि हमने हार स्वीकार की है। जनता तक अपनी बात पहुंचाने में हम असफल रहे हैं। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के पद से पार्टी की हार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे रहा हूं।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply