फ्लोरेस अस्पताल गाजियाबाद के भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। जी ब्लॉक प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस अस्पताल द्वारा विजय दशमी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एम.के. सिंह और डॉ. गौरव गुप्ता ने सर्व प्रथम अस्पताल परिसर के मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के लिए ईश्वर से सुख-समृद्धि और अच्छे स्वस्थ्य का आशीर्वाद मांगा। उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण करना शुरू किया।
डॉ एम. के. सिंह ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। विजयादशमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से हमारी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद में फ्लोरेंस हॉस्पिटल एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है। यह अस्पातल विभिन्न विशिष्टताओं में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है और 24 घंटे आपातकालीन सहायता प्रदान करता है।
कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि फ्लोरेस अस्पताल सदैव धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहता है। हास्पिटल के निदेशकों की प्रशंसा करते हुए बच्चन ने कहा कि यह अस्पताल देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवनरेखा हैं, जहाँ बेहद कम खर्च पर हर तरह का इलाज होता है। यहां आधुनिक मशीनों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और बेहतरीन सेवाभाव वाली नर्सिंग व्यवस्था हमेशा उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि अन्य निजी अस्पतालों के मुकाबले यहां इलाज, जांच और दवाइयां बहुत कम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
बुधवार, 21 अक्टूबर को आयोजित भंडारा पूर्वाह्न 12 बजे शुरू किया गया था और दोपहर ढाई बजे समापन किया गया। अस्पताल के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, डॉक्टर, पत्रकार, समाजसेवी एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*