गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, नारी प्रगति समाज के लिए गर्व की बात

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। महिलाओं के हित में निरंतर प्रयासरत ‘महिला उन्नति संस्था’ ने एक और विस्तार किया है। इस बार गुजरात राज्य में कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व श्रीमती मंदाकिनी मेहता कर रही हैं। संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने उम्मीद जताई है कि गुजरात प्रदेश इकाई निश्चित ही महिला सशक्तिकरण को लेकर अभूतपूर्व कार्य करेगी।
‘महिला उन्नति संस्था’ (भारत) के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने गुजरात कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जताते हुए कहा है कि कल तक घर की चहारदीवारी में रहने वाली नारी आज घर की दहलीज के बाहर भी अपने सपने देखने के काबिल हुई है। शिक्षा, नई राह और बदलते दृष्टिकोण की वजह से नारी आज एक शक्ति के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि नारी आज के बदलते परिवेश में जिस तरह पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर है, वह समाज के लिए गर्व की बात है। आज राजनीति, टेक्नोलॉजी एवं सुरक्षा समेत हर क्षेत्र में जहां-जहां महिलाओं ने हाथ आजमाया, उसे कामयाबी ही मिली। अब तो ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आज की नारी अपनी उपस्थिति दर्ज न करा रही हो… और आधी दुनिया के लिए यह एक शुभ संकेत है।
संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि गुजरात कार्यकारिणी का गठन श्रीमती मंदाकिनी मेहता की स्वीकृति से की गई है। उन्हें महिला उन्नति संस्था (भारत) का प्रांत प्रमुख मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मधुबेन शर्मा और परमिल पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष, वाईके शर्मा को प्रदेश प्रभारी, कमलनयन देसाई को प्रदेश सचिव, जयराज जाधव को प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता, हरीश व्यास को प्रदेश सलाहकार, मनीष मेहता को प्रदेश संयोजक, वर्षाबेन पंचाल, इलाबेन मेहता, वत्सलाबेन ओझा और गुरमेल कौर को प्रदेश कोआर्डिनेटर एवं रश्मि रंजन को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
संस्था की संरक्षक इंदू गोयल एवं महासचिव अनिल भाटी ने भी गुजरात की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्रीमती मंदाकिनी मेहता के नेतृत्व में गुजरात प्रदेश के अंदर महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे सभी अभियान सफल होंगे और यह संगठन अभूतपूर्व कार्यों का प्रदर्शन करेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*