राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मोतिहारी। बिहार के जिला मोतिहारी में जन अधिकार पार्टी (लो) के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने पताही महम्मदपुर के संजीव कुमार को पार्टी का जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया है।इससे पहले कुमार पार्टी में जिला उपाध्यक्ष थे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि संजीव कुमार पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इन्होंने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सराहनीय कार्य किया है।
नवमनोनीत जिला प्रधान महासचिव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। वहीं इनके मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी, प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सचिव अंकुश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, किसान जिलाध्यक्ष मुस्तजाब आलम, महिला अध्यक्ष अनिला तिवारी, जिला प्रवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, छात्र जिला उपाध्यक्ष पुनु कुमार सिंह,कोटवा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, कमलेश कुमार सिंह, गुड्डू कुमार, राकेश कुमार यादव, संतोष कुमार, विनयक गिरी, जय प्रकाश पासवान,अरमान सैफी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


Leave a Reply