राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को ओवररेटिंग के मामले में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शुक्रवार को उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जांच रिपोर्ट में 23 दिसम्बर 2024 को 9 दुकानों पर तथा 20 जनवरी 2025 को 16 दुकानों पर ओवर रेटिंग पाई गई थी। जांच में सुबोध कुमार को दोषी पाया गया है। ओवररेटिंग की शिकायत पर गौतमबुद्ध नगर में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि मदिरा विक्री में अनियमितता, ओवररेटिंग और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं है।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply