गाजियाबाद : हर्षोल्लास के साथ पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा कविनगर में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकतर पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर कवि चेतन आनंद ने गीत सुनाकर जहां लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया, वहीं आनंदजी ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर अपने विचार रखे। संस्था के संरक्षक सुनील त्रिपाठी ने पत्रकार प्रशिक्षण शिविर लगाने पर जोर दिया तो अध्यक्ष अजय जैन ने पत्रकारों के सहयोग के सराहना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह में संजीव वर्मा, संजय शिशोदिया, दीपक भाटी, मनोज गुप्ता, वीके अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अशोक शर्मा, आशुतोष गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, कल्पना, उस्मान, योगेश कौशिक, तोशीक कर्दम आदि ने भी चुटकुले, कविता और होली से जुड़े गीत प्रस्तुत कर सभी को गुदगुदाया। इससे पहले अजय जैन, दीपक भाटी, योगेश कौशिक, संजय शिशोदिया, तोशीक कर्दम, संजीव वर्मा, मुकेश सिंगल, सुनील यादव आदि ने सभी मीडिया बंधुओं को चंदन का तिलक लगाकर एवं पटका व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
रविवार, 26 फरवरी को आयोजित होली मिलन समारोह में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय शिशोदिया, संजीव वर्मा, सचिव तौषीक कर्दम, रेखा अग्रवाल, मुकेश सिंगल, सुनील यादव, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, प्रचार मंत्री सी.एन. राही के अलावा दीपक भाटी, सुनील त्रिपाठी, आशुतोष गुप्ता, आशुतोष यादव, रश्मि ओझा, राजकुमार राणा, कुलदीप कम्बोज, सुबोध कुमार गोला, सत्यम गिरी, उमेश कुमार, अब्दुल वाहिद, आशीष वाल्डन, राहुल शर्मा, वीके अग्रवाल, सत्यम शर्मा, आकाश दीप, समर सिंह राणा, एके सिंह, पप्पन ठाकुर, सुभाष चंद्र, दिनेश कुमार गोड, किशन स्वरूप, वीरेंद्र कुमार, नरेश वर्मा, शाहबाज़ ख़ान, जीवन सिंह, सुनील पंवार, रविंदर कुमार, बृज पवार, विकास कुमार, विशाल रावत, मनोज कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, चंद्रांशु त्यागी, मनीष गुप्ता, पंकज प्रधान, राकेश राजदूत, राजेश कौशिक, गगन त्यागी, नरेश कुमार बब्ली, वन्दना, सीपी सिंह, सुरेंद्र कुमार, नरेश सिंघानिया, राजवीर सिंह, आलोक कुमार, डॉ अशोक कुमार, नरेश राजपूत, अब्दुल वाहिद, शिवम गिरी, अशोक कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, सुधीर रस्तोगी, मुकेश सिंगल, सोबरन सिंह, समीर सिंह राणा, मुकेश कर्दम, सुनील पवार, विरेंद्र सिंह, रवि तुषार, तेजेंद्र चौहान, रन सिंह, अमित तिवारी, विनोद खरे, ओसाम चौधरी, निशांत शर्मा, साकिव अली, सूरज कुमार, ब्रजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता,पंकज प्रधान, शोयेब सलमानी, रवीश सैफी, मनोज गुप्ता, नज़ीर सिंह रावत, जितेंद्र सक्सेना, अजय शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, अपूर्वा चौधरी, लोकेश राय, उदयवीर सिंह, राजकुमार, केके जायसवाल, संदीप पांडे, राहुल गुप्ता, दीपक मेहरा, रोहित केसर, विशाल झा, मणिकांत शर्मा, रविंद्र सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे। मंच संचालन एसोसिएशन अध्यक्ष अजय जैन ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*