राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर के निर्देशानुसार जिले में बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु 30 दिवसीय ‘मिशन शक्ति’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फेज-05 के तहत शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु पिंक बूथ पुलिस टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा नगर एवं देहात के स्कूलों में भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को उनकी सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
महिलाओं एवं छात्राओं को बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया। किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर कहां से मदद मिल सकती है, इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना कौशाम्बी अंतर्गत प्राइमरी स्कूल व ओम पब्लिक स्कूल कौशाम्बी, पिंक बूथ पुलिस टीम डीएलएफ एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम थाना शालीमार गार्ड़न द्वारा भगवान दास स्कूल शालीमार गार्ड़न और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक द्वारा महाराज कान्वेंट स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक में भ्रमण कर छात्राओं को पूरी तरह जागरूक किया गया।
थाना लोनी द्वारा कम्पोजिट स्कूल गढी सब्लू लोनी की 100 छात्राओं व उनके अध्यापक अध्यापिकाओं को थाना लोनी का भ्रमण कराया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एसीपी लोनी और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। जबकि थाना अंकुर विहार द्वारा एग्जॉटिका इंटरनेशनल स्कूल, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, नूतन पब्लिक स्कूल, शिव मंदिर रेल विहार और थाना मुरादनगर द्वारा प्राथमिक विद्यालय उखलार्सी व हंस ईण्टर कालेज मुरादनगर में भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।


Leave a Reply