राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की दूसरी पारी संभालते ही एक्शन मूड में हैं। गुरुवार, 31 मार्च को भ्रष्टाचार व लापरवाही के मामले में सोनभद्र के डीएम टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। पवन कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं और उन्हें 18 अगस्त 2021 को गाजियाबाद में कप्तान के पद पर तैनाती मिली थी।
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद में पिछले दिनों दिनदहाड़े 25 लाख की लूट हुई थी। साथ ही एक दिव्यांग को डंडों से जमकर पीटा गया था। दोनों मामले सुर्खियों में रहे। कानून-व्यवस्था संभालने में पवन कुमार नाकाम साबित हुए। पवन कुमार 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इनकी गिनती उत्तर प्रदेश के तेज-तर्रार अफसरों में होती है। इन्हें 18 अगस्त 2021 को गाजियाबाद के एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनसे पहले गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक थे। वहीं खनन और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार व यूपी चुनाव के दौरान लापरवाही के आरोपों पर सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह जल्द ही नए जिलाधिकारी की नियुक्ति होगी। आरोपों की जांच वाराणसी मंडल के आयुक्त को सौंपी गई है।


Leave a Reply