होली एवं परिवार मिलन समारोह में शामिल हुआ वैश्य समाज

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित सेक्टर 9 में भारतीय वैशय समाज कल्याण समिति एवं वैशय समाज सेवा समिति दारा सयुंक्त रूप से रविवार को उत्सव भवन में होली एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे होली के गीतों पर जमकर थिरके। मुख्य अतिथि राज्यसभा सासंद डॉ अनिल अग्रवाल रहे।
समिति के वीरेंद्र गुप्ता व अजय गोयल ने बताया कि समारोह में अतुल गर्ग, अशोक गोयल, जदयू नेता अमरेश त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, भाजपा नेता पवन गोयल, सौरभ जायसवाल, अमित गर्ग, संदीप बंसल, दीपक गर्ग, प्रेम प्रकाश चीनी, योग गुरु रमेश मंगल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम गर्ग आदि वैशय बंधु उपस्थित रहे। सांसद अनिल अग्रवाल ने आयोजकों को बधाई दी और कहा कि सभी वैशय समाज के लोगों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कहा कि जब तक समाज एक नहीं होगा तब तक समाज की तरक्की नहीं होगी।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने सभी का पटका पहनाकर व चन्दन लगाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति की ओर से वीरेंद्र गुप्ता, संजय बिंदल धीरेन्द्र अग्रवाल धीरू, पंकज गुप्ता, रमेश मंगल, मुरारी लाल, पवन गुप्ता, आर के अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, सुधीर गोयल, हिमाशु, मुकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, अजय गोयल, कपिल गर्ग, धर्मेन्द्र अग्रवाल, पुष्कर तायल, हितेश गोयल, राजेश्वर दयाल जिंदल, राम नारायण अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, रवि अग्रवाल, आर पी जैन, अमीत गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पार्षद विजय गोयल, राजेश गोयल, आरके गुप्ता, मनीष गोयल, प्रवीण गर्ग, राधे श्याम गर्ग, श्रवण मित्तल आदि सपरिवार उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*