राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जीरकपुर (मोहाली)। अगर हम जरूरतमंदों की मदद नहीं कर पाए तो हमारा जीवन व्यर्थ है। हमें उनकी मदद करने का भरसक प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को शियोन हेल्थकेयर के एमडी डॉ डीएन झा ने जीरकपुर के एक होटल में आयोजित अपनी कंपनी के अर्द्धवार्षिक सेमिनार के दौरान कही। उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना झा, कंपनी के निदेशक उत्कर्ष झा एवं कंपनी के वीपी सुधांशु श्रीवास्तव के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कंपनी को पूरे भारतवर्ष में फैलाने का संकल्प लिया। बाद में उन्होंने सेमिनार में उपस्थित पूरी टीम के साथ सफलता के मूल मंत्रों को भी साझा किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ झा एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी, उद्योगपति व समाजसेवी भी हैं। वे चंडीगढ़ ट्राईसिटी के कई संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। सेमिनार आरंभ होने के पूर्व सर्वप्रथम शियोन हेल्थकेयर की टीम ने एमडी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद एमडी डॉ डीएन झा एवं श्रीमती कल्पना झा ने सेमिनार में कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।
चूँकि शियोन हेल्थकेयर बहुत तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है। कंपनी के वीपी (सेल्स एवं मार्केटिंग) सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत ही कम समय में कंपनी का कई राज्यों में प्रचार-प्रसार हुआ है और अब इसका सम्पूर्ण भारत में विस्तार किया जाएगा।


Leave a Reply