आईसीएआई का सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड निभाएगी व्यापक भूमिका: जंबूसरिया

प्रजेश शंकर/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। द् इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) का सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड सेबी के साथ मिलकर एक व्यापक भूमिका निभाने की तैयारी में है। यह बात आईसीएआई के नवर्निवाचित अध्यक्ष निहार एन जंबूसरिया ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है।
उन्होंने कहा कि सेबी ने वित्त वर्ष 2022-23 से शेयर बाजार में सूचीबद्ध एक हजार कंपनियों के लिए कारोबार की जिम्मेदारी और स्थिरता रिपोर्ट तैयार करना अनिवार्य बना दिया है। जलवायु परिवर्तन, गरीबी, लैंगिक असमानता जैसे क्षेत्रों पर समूचित जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
जंबूसरिया ने कहा कि संस्थान ने पिछले साल सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड बनाया है, जो लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी (कोविड-19) के दौरान वर्चुल क्लासेज के माध्यम से संस्थान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के छात्रों की पढ़ाई सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई जरूरतों और मांग को देखते हुए सीए के कोर्स में और कई सारे बदलाव किए जा रहे हैं। बाजार की जोखिम और अवसरों की पहचान करने और उसका मूल्यांकन करने में सक्षम बनाने से संबंधित पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं। ताकि पर्यावरण, सामाजिक और शासन से संबंधित जानकारी के प्रकटीकरण के माध्यम को और पारदर्शी बनया जा सके।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के लिए सीए निहार एन जंबूसरिया को आईसीएआई का अध्यक्ष और सीए देबाशीष मित्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। संस्थान के पदाधिकारियों का चुनाव 12 फरवरी को हुआ था। जंबूसरिया ने 1984 में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की थी। वे अब सभी स्थायी समितियों के अध्यक्ष हैं, जिनमें कार्यकारी, वित्त और परीक्षा समितियां शामिल हैं। इसके अलावा सभी गैर-स्थायी समितियों के वे पदेन सदस्य हैं। जंबूसरिया संस्थान के पंजीकृत वैल्यूएर्स ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक भी हैं।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*