यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले, अमित पाठक गाजियाबाद के एसएसपी बने

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। पंचायती चुनाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यूपी में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ए सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।
एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को गाजियाबाद, अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह वाराणसी, डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा, मनोज कुमार और आकाश कुलहरि कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त, पीयूष मोर्डिया लखनऊ, पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।
ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ नवीन अरोड़ा आगरा रेंज, रमित शर्मा बरेली रेंज, एस के भगत वाराणसी रेंज के आईजी बनाए गए हैं। जे रविन्द्र गौड़ मिर्ज़ापुर, दीपक कुमार अलीगढ़, जोगेन्द्र कुमार झांसी, शलभ माथुर रेंज मुरादाबाद के डीआईजी, कीरीट कुमार राठौर पीलीभीत, बबलू कुमार एटीएस, मुनिराज आगरा, कला निधि नैथानी अलीगढ़, रोहन पी कनय झांसी, दिनेश कुमार पी गोरखपुर, सचिन्द्र पटेल कुशीनगर, संतोष सिंह गोंडा, शैलेश पांडे अयोध्या, बृजेश कुमार सिंह इटावा, आकाश तोमर प्रतापगढ़ और सुजाता को बहराइच का कप्तान नियुक्त किया गया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*