निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘आप अभी तक’ के प्रधान संपादक इमरान खान सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त बनाने व मीडिया के भविष्य को नए आयाम देने के उद्देश्य से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने ‘डिजिटल भारत समिट 2025’ का भव्य आयोजन किया। द्वारका सेक्टर 13 स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के डिजिटल पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने कई हस्तियों को सम्मानित किया।
अश्विनी चौबे ने कहा कि डिजिटल मीडिया लोकतंत्र की नई आवाज़ है और इसमें पारदर्शिता एवं सूचिता सबसे बड़ा मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि WJAI ने देशभर के डिजिटल पत्रकारों को एक मज़बूत प्लेटफॉर्म दिया है। यह संगठन न सिर्फ अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, बल्कि डिजिटल मीडिया के भविष्य को सुरक्षित कर रहा है।
इस अवसर पर WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि संगठन केवल डिजिटल पत्रकारों को मंच देने का काम नहीं कर रहा, बल्कि वह भारत में डिजिटल मीडिया के लिए एक मजबूत और जवाबदेह व्यवस्था खड़ी कर रहा है। उन्होंने बताया कि WJAI ही देश का पहला संगठन है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के Digital Media Ethics Code 2021 के तहत पहली SRB – Web Journalists Standard Authority (WJSA) के रूप में पंजीकृत हुआ है। आज देशभर में सैकड़ों समाचार पोर्टल WJAI से जुड़े हुए हैं और पत्रकारों को कानूनी, नैतिक और पेशेवर मजबूती प्रदान की जा रही है।
निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला सम्मान :
शनिवार, 11 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। जिसमें गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से ‘आप अभी तक’ के प्रधान संपादक इमरान खान भी शामिल हैं। इमरान साहब करीब 27 साल से निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं, उसी के लिए उन्हें यह अवार्ड मुख्य अतिथियों द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में प्रदान किया गया। इस मौके पर WJAI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन, प्रदेश प्रभारी मधुप मणि पिक्कू सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*