मेवाड़ में योग के जरिये स्वस्थ रहने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’पर आयोजित विशेष योग कक्षा में शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थियों ने योगासन व प्राणायाम कर आजीवन स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। सुप्रसिद्ध योगाचार्या प्रमिला सिंह ने सभी को आसन व प्राणायाम करने की विभिन्न उपयोगी विधियों का ज्ञान कराया। कपाल भाति, भ्रामरी, उज्जई, अनुलोम-विलोम, ध्यान, सिंहासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम के अलावा श्वांस के आरोह-अवरोह की सटीक जानकारी दी।
योगाचार्या प्रमिला सिंह ने स्वस्थ रहने के लिए यम, नियम, आसन, प्रत्याहार, ध्यान, समाधि, नाड़ी शोधन, कुंजल क्रिया आदि से सम्बंधित ज्ञान कराया। साथ ही आसन, प्राणायाम व अष्टांग योग की विधियों के जरिये मन को शांत रखने और बुद्धि व शरीर को बलिष्ठ करने के उपाय भी बताये। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना की मेवाड़ इकाई ने विद्यार्थियों के लिए योग की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
इकाई प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कार्यशाला में प्रवीण तेवतिया, डॉ. अरुणा भारद्वाज, डॉ. स्मृति लता सिन्हा, विनय सक्सेना आदि ने योग से सम्बंधित विषय पर अपने विचार प्रकट किये।इस मौके पर मालविका, आयुष मिश्र, प्राची, अनिरुद्ध भारद्वाज, दामिनी आदि विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*