राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मोतिहारी।राष्ट्रीय सम्पतियों के निजीकरण के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पीएम का पुतला फूंका। बिहार के मोतिहारी शहर के गांधी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्त्व पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राष्ट्रीय संपत्तियों का मौद्रीकरण एवं निजीकरण किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है।
पवन कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार निजीकरण एवं मौदीकरण कर रही है, इससे बिहार के आम जनमानस में काफी रोष है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के बजाय सभी सरकारी सम्पति को निजी लोगों को बेचकर सरकार देश को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए अन्यथा बिहार की जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा शक्तिमणि भूषण राय, जिला प्रवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव विजय कुमार यादव, छौड़ादानों प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, जाकिर अंसारी, संजय यादव, रत्नेश सहनी, विकेश कुमार, सोनू कुमार गुप्ता, मणिभूषण कुमार, हीरो यादव, सूरज कुमार, कृष्णा यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा, किनेश यादव सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply