उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए जितेन्द्र बच्चन व समाजसेवा के लिए विजय श्रीवास्तव सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। शिवा डांस संस्थान ने हिन्दी भवन में आयोजित अपने वार्षिकोत्सव के तहत राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया है। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) विजय कुमार श्रीवास्तव और कई अन्य पत्रकारों व समाजसेवियों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया है।
सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और शिवा डांस इंस्टिच्यूट की प्रमुख सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुम्बई ग्लोबल इंडिया की विजेता हेमा सेक्सेना और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन थे। साथ ही भाजपा नेत्री दीप्ति अरोरा, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति तोमर व कई अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
रविवार, 26 मार्च को आयोजित वार्षिकोत्सव में शिवा डांस संस्थान की छात्राओं ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्रा सुस्मिता ने पुष्पांजलि और रिदम ने जहां वर्णम् प्रस्तुत किया, वहीं छोटी-छोटी बच्चियों ने भावपूर्ण मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सभी बच्चियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं बच्चन ने कहा कि सोनिका जी बच्चियों को भरतनाट्यम सिखाकर भारतीय संस्कृत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*