राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली स्थित चित्रगुप्त पार्क में जून माह के प्रथम रविवार को कायस्थ परिवार द्वारा संचालित चित्रगुप्त चूल्हा मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार मंजू कुलश्रेष्ठ और जय प्रकाश सक्सेना के संयुक्त सहयोग से भंडारा संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ परिचय हुआ और उसके बाद भंडारा शुरू किया गया।
कार्यक्रम में वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी, शालीमार बाग आदि स्थानों के कायस्थों ने भाग लिया। चित्रांश गोपाल सक्सेना ने संचालन किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा महानगर गाजियाबाद के महामंत्री पप्पू पहलवान आमंत्रित थे। वह लंबे समय से चित्रगुप्त पार्क से जुड़े हुए हैं और आगे भी सहयोग देने का वादा किया है। इसके अलावा सुनील वैद्य और मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव के सहयोग की भी चर्चा की गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओं का कहना है कि चित्रगुप्त चूल्हा भंडारा के माध्यम से कायस्थ समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक बेहतरीन प्रयास है। इस अवसर पर जया कुलश्रेष्ठ, मनोज सिन्हा, हरीश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, वीके कुदेशिया, श्रुति सक्सेना, नागेंद्र कुदेशिया, आरके विकास, विमल कुमार श्रीवास्तव, सरिता सक्सेना, मनोज सक्सेना, दिनेश सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, शरद जौहरी, जय प्रकाश सक्सेना, मुकेश जौहरी, राजीव कांत, विकास सक्सेना, प्रशांत सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply