साइबर क्राइम को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत जन मानव उत्थान समिति ने पुलिस पिंक बूथ के माध्यम से रमते राम कुटीर बाबा रामघाट स्थित एक कार्यक्रम के तहत महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। दूधेश्वर नाथ पिक बूथ चौकी इंचार्ज रूबी उपाध्याय ने बड़ी बारीकी से समझाया कि उन्हें साइबर ठगी से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। वे कैसे साइबर क्राइम के जाल में फंसने से बच सकती हैं आदि।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने भी बेटियों को जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस उप निरीक्षक रूबी उपाध्याय ने कहा कि आज हमारे देश की बेटियां कमजोर नहीं हैं। प्रदेश में सरकार द्वारा महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मिशन शक्ति उसी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तहत बेटियां जागरूक रहकर मजबूत बनें और अपने को सुरक्षित रखें। इसके लिए सामाजिक संस्था जन मानव उत्थान समिति भी लगातार कार्यक्रम कर रही है। यह एक अच्छा प्रयास है।
समिति की तरफ से हिमांशी शर्मा ने कहा कि संस्था की कोशिश होगी कि हम जिले में ही नहीं संपूर्ण भारत में बेटियों को उनके अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्क व सचेत करें। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं तक हम और हमारी टीम महिलाओं व बेटियों तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों को भी साझा किया। इस अवसर पर सुमन शर्मा प्रदेश महामंत्री, साधना सिंह जिला अध्यक्ष, नीतू चौधरी जिला महासचिव, कुसुम लता जिला सचिव, उषा देवी जिला उपाध्यक्ष, टिवंकल आदि उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*