राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) अपनी नोएडा टीम की जल्द घोषणा कर सकती है। इसी सिलसिले में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने नोएडा सेक्टर- 62 में रविवार को वहां के कई नए सदस्यों के साथ एक बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा है कि देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए हमें समाज को सबसे पहले विकसित करना होगा। बैठक में आए सभी सदस्य उत्साहित दिखे। साथ ही कई अन्य सामाजिक संस्थाएं भी एसकेएफआई के साथ सामाजिक विकास के कार्य करने को तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया संगठन लगातार देश में अपना विस्तार कर रहा है। खासकर हिंदी भाषी प्रदेशों में सैकड़ों सदस्य एसकेएफआई से जुड़ रहे हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य है – “आपका साथ, सबका सम्मान!” समाज के सबसे पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाए, इसके लिए एसकेएफआई हमेशा लोगों को जागरूक कर रही है।
बैठक में ‘नोएडा तिहार परिवार’ के अध्यक्ष इंजीनियर खीर मोहन अदाबर भी उपस्थित रहे। उन्होंने रविवार, 15 सितम्बर क़ो सेक्टर 34 कम्युनिटी सेंटर नोएडा में आयोजित होने वाले ओडिशा के प्रसिद्ध पर्व ‘नुआखाई’ समारोह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला, राजेश मानना, बसंत कुमार, श्रीमती समीक्षा, रवि नारायण साहू, वंदना गुप्ता, कोकिला तिवारी, राहुल जोशी, सुधाकर तोमर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply