राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पत्रकारों को खबर संकलित करना अब और मुश्किल हो गया है। मोदीनगर में भूमाफिया ने तहसील कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर यहीं के निवासी किसान जय भगवान को फर्जी दस्तावेज बनाकर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी छह बीघे जमीन की बंदरबांट कर ली। इस फर्जीवाड़े की कवरेज करने गए एक पत्रकार को उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने पहले तो उसके साथ अभद्रता की। उसके बाद मोदीनगर थाने में आधी रात तब बैठाए रखा और पत्रकार का उत्पीड़न किया। साथ ही सबक सिखाने की धमकी दी। इसका पता चलता ही स्थानीय पत्रकारों में रोष छा गया। उन्होंने पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में गाजियाबाद के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर उप जिलाधिकारी मोदीनगर आदित्य प्रजापति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
शनिवार, 28 अगस्त को श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनुज चौधरी के नेतृत्व में पत्रकार संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही कहा है कि यदि जल्द ही दोषी उप जिलाधिकारी पर कार्यवाही नहीं होती है तो पत्रकार उप जिलाधिकारी और प्रशासन के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर दीपक तोमर, शक्ति सिंह, रोहित ठाकुर, लोकेश राय, मयंक गौड, अरुण चंद्रा, सोनू अरोड़ा, अनिल गौतम, अयूब खान, प्रशांत चौधरी, सतीश अग्रवाल, बिजेंदर भारती, सुनील शर्मा, जितेंद्र कुमार, नीरज गुप्ता, सतीश अग्रवाल, रमेश निरवाल, बिट्टू पंडित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply