राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। लोकदल ने केंद्रीय कार्यालय में रविवार को अपने कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित कर यह बता दिया है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर चुका है। पार्टी ने इसे ‘परिवर्तन-2024’ नाम दिया है। अपनी रणनीति का खाका खींचते हुए एक टीम भी बनाई है, जिसके तहत आज मेरठ से चौधरी विजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा उन बूथों की पहचान की है, जहां पार्टी को अपनी पकड़ मज़बूत करनी है।
चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुड़ जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा दल बहुत पुराना दल है। चौधरी चरण सिंह का दल है, किसानों का दल है। सिंह ने यह भी
आशंका जताई कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर सत्ता संतुलन की स्थिति नहीं बनती है तो भारतीय लोकतंत्र ख़तरे में आ जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए संकल्पित हों।


Leave a Reply