माय वर्ल्ड प्रे स्कूल ने मनाया प्रथम स्नातक दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम शक्ति खंड स्थित माय वर्ल्ड प्रे स्कूल एंड चाइल्ड कैरे सेंटर में पहला स्नातक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों को डिग्री दी गईl इस अवसर पर स्कूल की निदेशक स्वीटी अग्रवाल और श्रीमती विमला कुमार उपस्थित रहीं। सभी ने प्रथम स्नाक दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि स्कूल के बच्चों ने स्नातक दिवस मनाकर अपने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश किया। स्कूल के मुख्य निदेशक अरुण कुमार ने इस मौके पर कहा, “एक बच्चे के ज्ञान को इस बात पर नहीं आंका जाना चाहिए कि उसे परीक्षा में कितने अंक मिले हैं, बल्कि इस पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि उसकी कबलियत क्या है।” वहीं स्वीटी अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। और छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*