जनहित के काम में भारी पड़ी लापरवाही, नरैनी (बांदा) एसडीएम विकास यादव निलंबित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। फिरोजाबाद में एसडीएम और नायब तहसीलदार सहित पांच अधिकारियों के निलंबन के एक दिन बाद गुरुवार को सीएम योगी ने बांदा के नरैनी में तैनात उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विकास यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विकास यादव पर जनहित के मामलों में लापरवाही, बरतने और पर्यवेक्षणीय उदासीनता बरतने और कदाचार के कारण यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम विकास यादव को पदीय दायित्वों के सम्यक निर्वहन में अक्षम पाया गया है। साथ ही शासन की छवि धूमिल करने का भी आरोप उन पर लगा है। निलंबन अवधि के दौरान विकास यादव उप जिलाधिकारी आयुक्त व सचिव, राजस्व परिषद उ.प्र के लखनऊ कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*