राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष के सभी विषय के छात्र-छात्राओं के लिए एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार 18 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात विभाग प्रभारियों डॉ. गीता पांडे, डॉ. मिति पांडे, डॉ. वीएस राय, डॉ. कमलेश भारद्वाज, डॉ. रोचना मित्तल, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. शिल्पी जिंदल ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अवगत कराते हुए विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की भी जानकारी दी।
कार्यक्र में डॉ. बिंदु कर्णवाल, डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रीना शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, अनिल चौहान, विनोद वर्मा आदि ने सांस्कृतिक समिति, पत्रिका समिति, स्टूडेंट मैंटरिंग एवं काउंसलिंग समिति, एनएसएस, एनसीसी, अनुशासन समिति एवं पुस्तकालय द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। प्राचार्य डॉ. अखिलेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय निरन्तर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रयासरत है। ओरिएन्टेशन कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्होंने आईक्यूएसी समिति को हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उर्विजा शर्मा ने किया।


Leave a Reply