प्रतिभाशाली छात्राओं को पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। बिलासपुर स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन नंबर लाने के लिए प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। इससे पहले कॉलेज परिसर में प्रतिभाशाली खोज कार्यक्रम (PSET) में शामिल होने वाली 10वीं और 12वीं की 70 छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। तत्पश्चात पीआईआईटी के सहायक निदेशक (मीडिया) व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, प्रेरणा प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया।
पीआईआईटी द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए छात्राओं को मिले मान-सम्मान, प्रोत्साहन और पहचान से उनके चेहरे पर खुशी और गर्व की मुस्कान थी, जो उनकी मेहनत और योग्यताओं की सराहना का प्रतीक है। डॉ बच्चन ने बताया कि PSET परीक्षा का एकमात्र उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की खोज कर उनके लिए सुगम, सरल और कम फीस में गुणात्मक रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाए। जिससे शहर-नगर के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के बच्चे भी रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर सकें और प्रत्येक विद्यार्थी राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर बीएस रावत ने भी बच्चों को संबोधित किया। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्या ममता शर्मा एवं प्रबंधक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने PIIT द्वारा छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की शैक्षिक जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने का अवसर दिया। डॉ बच्चन ने प्रिंसिपल मैम को भी सम्मानित किया और छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

सरस्वती डालचंद कन्या इंटर कॉलेज बिलासपुर की प्रिंसिपल ममता शर्मा का भी हुआ सम्मान


सोमवार, 19 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा संस्थान के प्रति अभार जताते हुए कहा कि उनकी इस पहल से आर्थिक तौर पर पिछड़े और कमजोर ग्रामीण क्षेत्र के माता-पिता भी अपने बच्चों को तकनीक शिक्षा दिलाकर उनके सपने साकार कर सकते हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा विशेष जिम्मेदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में पीआईआईटी की अंकिता जायसवाल, एसडी स्कूल का समस्त स्टाफ और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*