राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। शिक्षाविद व वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह डाल सिंह मेमोरियल स्कूल हरदोई के प्रबंधक और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष थे। उनके निधन से पत्रकार जगत में गहरा शोक छा गया है। राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने अखिलेश सिंह के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि वह पत्रकार होने के साथ-साथ आम जनता के सच्चे हितैषी थे। आज एक बेबाक आवाज खामेश हो गई।
मंगलवार, 20 जनवरी की सुबह करीब चार बजे अखिलेश सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय बालाजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर होती हालत देख अखिलेश सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन वहां जाने से पहले ही उनका निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा है कि अखिलेश सिंह अनुशासित जीवन, शानदार पत्रकारिता और बेहतरीन इंसानियत के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की छाप छोड़ी है और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


Leave a Reply