योगाभ्यास एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लीलावती पब्लिक स्कूल भूड भारत नगर एवं प्रताप विहार स्थित एसबी रिकॉर्ड्स अकेडमी में योगाभ्यास और सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर लीलावती फाउंडेशन सोसाइटी एवं सेवाराम बग्गा अकादमी ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शनिवार, 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं 25 से ज्यादा महिला पुरुष गायकों ने प्रतिभाग किया। योग दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी अनेक योग क्रियाओं का वर्णन विस्तार से किया गया। जबकि गायन प्रतियोगिता में आए सभी प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आठ से ज्यादा प्रतिभाशाली कलाकारों को एसबी रिकॉर्ड्स अकादमी के निदेशक संजय बग्गा ने प्रशंस्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में श्रीमती नीरू बग्गा, समर्पण, दुर्गा गुप्ता, अरविन्द कुमार, अतुल कुमार, महालक्ष्मी, जिमी लुईस, मनीष जुनेजा, सुरीली एवं ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*