राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। शक्ति साहित्य संस्था द्वारा नारायण समाचार पत्रालय में तीज महोत्सव के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष ऋतु गुप्ता और संरक्षक साधना अग्रवाल ने की। इस अवसर पर कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि समाजिक और धार्मिक मुद्दों को भी सशक्त ढंग से उठाते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। मंच संचालन रेनू तायल ने किया। साथ ही पूनम शर्मा की पुस्तक “सुनो न मैं स्त्री हूं” का विमोचन भी किया गया।
काव्य गोष्ठी में ऋतु गुप्ता की कविता “दो गुलाबों सा प्रेम मेरा तुम्हारा…”, साधना अग्रवाल की “यह कैसी कुर्बानी…” शेफाली पांडे की “तीज का त्योहार आया सखी…”, पूनम शर्मा की “रजनीगंधा सा तुम्हारा बदन…”, अंजलि मित्तल की “पन्ना धाय का त्याग…”, लक्ष्मी कानोडिया की “लातों के भूत बातों से नहीं मानते…”, वर्षा गुप्ता की “शिव पार्वती प्रेम…”, अनीता अग्रवाल की “हरियाली तीज की याद…” मीनू गुप्ता की “मेरे भोले जैसा कोई नहीं…” रेनू तायल की “जीवन के महाभारत में…” और निशा गोयल की “सावन की बहार है…” कविताओं को श्रोताओं ने खूब सराहा।


Leave a Reply