पूर्वांचल एकता मंच ने नेफोवा के सहयोग से मनाया होली मिलन समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। पूर्वांचल एकता मंच द्वारा नेफोवा के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में भव्य होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि विगत दो साल से कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र के लोग आपस में मेलजोल नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में इस होली मिलन की अति आवश्यकता थी। आज का कार्यक्रम एक लंबे अंतराल के बाद किया गया, जिसमें सभी लोग एक दूसरे से मिले और महापर्व के इस उत्साह में खूब सराबोर हुए।
पूर्वांचल एकता मंच के महासचिव नवल किशोर ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि 14 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह में 70 से ज्यादा सोसाइटी के एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर, चेतन चर्चित और पद्मिनी शर्मा ने रोचक प्रस्तुति दी। सभी ने हास्य का आनंद लिया और हर्षोल्लास से भर उठे।
कार्यक्रम में सांसद डॉ महेश शर्मा, किसान नेता मनवीर भाटी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कुमार मिहीर, ग़ाज़ियाबाद एओए फेडरेशन के आलोक कुमार, डॉ विवेक, विनय गर्ग, राजेश शर्मा, करण सिंह, मुकुल यादव, हिमांशु खुराना, नेफोवा के उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, दिपांकर कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उत्साह एवं हषोल्लास का वातावरण रहा। जिसके मद्देनजर सर्वसम्मति से घोषणा की गई कि भविष्य में पूर्वांचल एकता मंच द्वारा और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*