राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
देहरादून। सामाजिक संस्था ‘प्यारे फाउंडेशन’ की अध्यक्ष डॉ अंजलि थपलियाल कौल ने जनहित में “प्रोजेक्ट रूद्र” शुरू किया है। इस परिजयोजना के तहत उखीमठ (उत्तराखंड) में स्थित एक प्राचीन मंदिर, समाधि स्थल और वहां के कुंड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर लंबी लागत लगेगी। संस्था को करीब 5 लाख रुपये की सहयोग राशि की जरूरत है।
डॉ अंजलि थपलियाल कौल ने बताया कि अभी तक उनकी संस्था सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए 70 हजार रुपये की धनराशि जुटाने में सक्षम रही है। बाकी के लिए उनका प्रयास जारी है और लोग सहयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिन लोगों ने सहयोग राशि देने में अहम योगदान दिया है, उनमें गोपाल दत्त थपलियाल, प्रवेश पिंगोलिया, एडवोकेट विवेक शर्मा, एडवोकेट कुंवर अभिषेक प्रताप, संतोष सिंह यादव, दीपक अग्रवाल, रोहित कुमार, नूतन मिश्रा, डॉ गीता श्रीवास्तव, अक्षत, रीटा गंजू, शांता टिकू, संदीप शैलेष थपलियाल, राजेश कुमार, मोहन कोडियाल, सुमन कौल, डॉ गीता ओम, सुरेश कुमार, पार्थ मित्तल, कुंवर सैन और गियाना कौल शामिल हैं। डॉ अंजलि थपलियाल कौल ने सभी लोगों से अपील की है कि वे हमारे मन्दिरों के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक अपना योगदान दें। सहयोग राशि आप www.pyarefoundation.org/project-rudra वेबसाइट पर दे सकते हैं।


Leave a Reply