खुर्जा में रामलीला महोत्सव कार्यकारणी की सभा संपन्न

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला महोत्सव खुर्जा कार्यकारणी की एक सभा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शारदा जैन अतिथि भवन में की गई। सभा में खुर्जा उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम त्यागी, अग्नि शमन अधिकारी अवधेश सिंह, लोकनिर्माण विभाग के जेई विजेंद्र सिंह, विद्युत विभाग से उपखण्ड अधिकारी अविनाश चौधरी, जेई कुलदीप कुमार, चेयरपर्सन पति भगवान दास सिंघल उपस्थित रहे।
रामलीला को भव्य बनाने एवं आने वाली समस्याओं के सन्दर्भ में विशाल वाधवा ने रामबारात की रूपरेखा रखी तथा सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की। मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तायल ने नगर में बारिश से हुए जगह-जगह गड्ढे भरवाने, यात्रा रूटों पर स्पीड ब्रेकर हटवाने, रात छह बजे से मेले के दौरान देर रात तक निर्बाध विद्युत् आपूर्ति जारी रखने, मां काली एवं दशहरे के दौरान बड़े वाहन का रूट निर्धारित करने की मॉग की।
जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने सफाई व्यवस्था, गांव से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली आपूर्ति निर्विघ्न जारी रहने, राम बारात, वनगमन, मां काली शोभा यात्रा, भरत मिलाप पर पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा भारत शर्मा, विनीत आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर गत वर्ष 6 देशों में लाखों लोगों ने खुर्जा की रामलीला का आनंद लिया। इस वर्ष भी ऐसा ही प्रयास है। सरदार हरजीत सिंह टीटू ने विद्युत् खम्बों पर पन्नी कवर करने की मांग की है। नवीन कुमार ने कहा कि प्रभु राम का काम है। सभी को एक जुटता के साथ मेले को सफल बनाना है।
सचिव संचित ने विद्युत विभाग से जगह-जगह लटकते तारों को अतिशीघ् दुरुस्त करने की मांग की। इस पर अधिसासी अधिकारी विद्युत विभाग ने आश्वासन दिया कि मेले में उनकी पूरी टीम हर मुद्दे पर बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। प्रेम प्रकाश अरोरा ने भी मेले को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग को सुझाव दिए। चेयरपर्सन पति भगवानदास सिंघल ने नगर पालिका के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह ने कहा कि वे सभी विभागों के साथ मीटिंग कर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराएंगे। सभा का संचालन सचिव संचित गोविल ने किया और आभार प्रधान पुनीत साहनी ने प्रकट किया।
मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तायल ने बताया कि सभा में पुनीत साहनी प्रधान, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, संचित गोविल सचिव, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, अशोक टिम्मी, देवेंदर आर्य, रवि अग्रवाल, राजेश शर्मा, भगवत पोद्दार, उमाशंकर अग्रवाल, अनमोल राजपाल, विनीत आर्य, महेश भार्गव, पवन गुप्ता, महेश चौधरी, ललित गुप्ता, गोपाल कृष्ण, कपिल मित्तल, अरुण गोविल, सतीश शर्मा, योगेश मित्तल, बिंदावला, ब्रजेस प्रजापति सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*