व्यापारियों ने डीसीपी से मिलकर की बेहतर कानून व्यवस्था की मांग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस उपायुक्त (DCP) नगर धवल जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और नगर में बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल और मेरठ मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया भी शामिल रहे।
डीसीपी नगर को दिए मांग पत्र के अनुसार, शहर के कई मुख्य मार्गों व चौराहों पर यातायात बाधित रहता है। दफ्तर व स्कूल खुलने की समय यह समस्या और विकट हो जाती है। चौपला मंडी, घंटाघर, और तुलसी निकेतन इत्यादि क्षेत्रों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा चेकिंग के नाम पर कई बार आम नागरिकों व व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कर बेहतर व्यवस्था प्रदान करेगी। मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में राजू छाबड़ा प्रदेश महामंत्री युवा, आशीष शर्मा जिलाध्यक्ष युवा, केएन डंगवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पवन त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, भगत सिंह मनराल जिला संयुक्त महामंत्री, संजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, अरुण श्रीवास्तव जिला मंत्री, दलबीर सिंह जिला महासचिव युवा, रोहित वर्मा जिला मंत्री युवा, श्याम किशोर शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष, रवि कालिया विधानसभा 56 महामंत्री, बबलू आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*