अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया: जितेन्द्र बच्चन

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। चिंतक, वरिष्ठ पत्रकार व एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन ने कहा है कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली प्राथमिकता विकसित समाज है। जो सरकार समाज की अनदेखी करेगी वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी और न ही किसी सरकार से विकास से नीचे कोई समझौता किया जा सकता है।
डॉ बच्चन रविवार को खुर्जा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के चित्रगुप्त सभागार में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की बुलंदशहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अमित शर्मा को संरक्षक और अनिल सक्सेना एडवोकेट को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज संयोजक संजीव भारद्वाज की संस्तुति पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। अमित शर्मा को संरक्षक, अनिल सक्सेना एडवोकेट को जिलाध्यक्ष, सर्वेश सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष, दीपांशु दीक्षित को जिला महासचिव, मुकुल सक्सेना को जिला सचिव, अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी और आनंद वशिष्ठ व मोहित कौशिक को विशेष सदस्य मनोनीत किया गया है।


जरूरतमंदों को उनका अधिकार हरहाल में मिलना चाहिए :
डॉ. बच्चन ने कहा कि एसकेएफआई के सभी सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, आर्थिक विकास, कौशल विकास, सामाजिक उत्थान, मानवाधिकार, आत्मनिर्भर भारत, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में जागरुकता पैदा करने के लिए तमाम अड़चनों के बावजूद कई प्रदेशों में काम कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा गरीब-कल्याण की जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ पात्र व्यक्तियों तक हरहालत में पहुंचे। अगर जरूरतमंदों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है तो यह हमारी भी जिम्मेदारी है।



वरिष्ठ पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित :
बुलंदशर संयोजक संजीव भारद्वाज, संरक्षक अमित शर्मा और अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने डॉ. जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव और गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष प्रीति चौधरी को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इसके बाद कृष्ण कुमार द्विवेदी, विजय कुमार श्रीवास्तव और प्रीत चौधरी ने बैठक को संबोधित किया। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एव सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।


नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने किया मंच संचालन :
कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट ने किया। उन्होंने संस्थापक डॉ जितेन्द्र बच्चन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय टीम की तरफ से दी गई है, उसे वे बाखूबी निभाने की कोशिश करेंगे। पूरी टीम समाज कल्याण के कार्यों को मेहनत, लगन और पूरी ईमानदारी के साथ करेगी।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित :
इस अवसर पर चित्रगुप्त सभा के संरक्षक प्रमोद कुमार सक्सेना, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की खुर्जा नगर इकाई के संरक्षक ठाकुर यशवीर सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, उपाध्यक्ष मदन लाल, महासचिव विशाल शर्मा, सचिव चन्द्रभान, मीडिया प्रभारी देव कुमार शर्मा, विशेष सदस्य धर्मेंद्र माहवार, कई वकील, समाजसेवी व पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*