स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा शनिवार, 7 जून को ग्राम बिसनूली में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिसनूली टीम, वंदना शर्मा, मास्टर बालचंद नागर, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं के जो छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें संस्था की सचिव पूजा चौहान व व स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौहान, पिंटू, विकास, अतुल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*