राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शिप्रा सन सिटी में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल कौशांबी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 120 लोगों ने शुगर, बल्डप्रेशर, ईसीजी आदि की जांच कराई। साथ ही चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर श्रीवास्तव भी कैंप में उपस्थित रहे। उन्होंने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के लिए यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल कौशांबी की सराहना की है। साथ ही ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन ऐसे लोगों या समुदाय के लिए आयोजित किया गया, जिनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना मुश्किल होता है। आज के स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, जैसे रक्तचाप, रक्त शर्करा और अन्य बीमारियों की जांच।
उन्होंने बताया कि शिविर में लोगों को डॉक्टरों ने मुफ्त में चिकित्सा परामर्श दिया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक भी किया गया है। उन्हें बताया गया कि स्वस्थ जीवनशैली किस तरह होनी चाहिए और बीमारियों से अपना बचाव कैसे करें।
स्वास्थ्य जांच शिविर मं डॉ धनंज्य, डॉ रोहित शर्मा, साक्षी, सुरेश वाली, वरुण शर्मा, अब्बास रिजवी, सुरेश बल्ली, आनंद यादव, सूरज, मनीष, बलींदर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply