भिखारी ठाकुर लोक सांस्कृतिक महोत्सव में बांधा समां, पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा कार्यालय। सारण जिला प्रशासन के सौजन्य से भिखारी ठाकुर लोक सांस्कृतिक महोत्सव छपरा, सारण जिला नाई संघ व पाटलिपुत्र इंस्टिट्यूट आफ सोशल साइंस रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उम्दा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। रामेश्वर गोप, शेखर सुमन, आरजे लक्ष्मी, कमलदेव यादव आदि ने समां बांध दिया।
लोकगायक रामेश्वर गोप द्वारा भिखारी ठाकुर रचित आवेला आषाढ़ मास लागेला अधिक आस और धन ह कुतुबपुर दिअरा इलाका ए भिखारी काका फहरा दिहल पताका ए भिखारी काका, संगीत शिक्षक शेखर सुमन व गायिका आर जे लक्ष्मी के समवेत स्वर में प्यारी देश तनी देख द हमके, ज्योत्स्ना के स्वर में डगरिया जोहत ना, कमलदेव यादव का चरण कमल बलिहारी ऐ रघुवर गायन के साथ सोनम मिश्रा के निर्देशन में नवादा उच्चतर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भिखारी ठाकुर के गीतों पर भावपूर्ण नृत्य की उम्दा प्रस्तुति की। कलाकारों को शाल मोमेंटो देकर डा लाला बाबू यादव, अमित रंजन, राजेंद्र राय, ओमप्रकाश गुप्ता आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*