राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। योगी सरकार सकटग्रस्त घरेलू हिंसा से पड़ित और आपदा वाली महिलओं के पुर्नवासन और मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रदेश भर में शक्ति सदन का संचालन शुरू कर रही है। इसके लिए प्रदेश के 10 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न श्रेणी अंतर्गत पीड़ित बेटियों और महिलाओं को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जाने का भी काम होगा।
भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति की उप योजना सामर्थ्य के अंतर्गत सरकार इस योगी सरकार के शक्ति सदन का संचालन करेगी। पाइलट प्रोजक्ट के तहत महिला कल्याण विभाग प्रदेश के 10 जिलों वाराणसी, अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर नगर, चित्रकूट, झांसी, गोण्डा, बस्ती, मिर्जापुर और सहारनपुर में शक्ति सदन के संचालन योगी सरकार करेगी। जिलों में शक्ति सदन के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। शक्ति सदन में 50 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी।

Leave a Reply