बज्जिकांचल दिवस के रूप में मनाया तीर्थंकर महावीर का जन्म दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। बज्जिकांचल विकास पार्टी के तत्वावधान में सिकिल रामानंदन उत्सव विवाह परिसर पताही में तीर्थंकर महावीर का जन्म दिवस बज्जिकांचल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बज्जिका विकास मंच के वयोवृद्ध एवं ज्ञान वृद्ध अध्यक्ष चित्तरंजन सिन्हा ‘कनक’ ने की। इस अवसर पर बज्जिका के साहित्यकार उदय नारायण सिंह ने कहा कि तीर्थंकर महावीर ने अपने ज्ञान से विश्व को अहिंसा और सत्य के ज्ञान आलोकित कराया। जीवन जीने की एक नूतन पद्धति का संचार किया, जिस कारण आज भी महावीर हमारे बीच अमर हैं।
देवेन्द्र राकेश ने कहा कि यह धरती भगवान महावीर की है। उनके अवदान को हम कभी भुला नहीं सकते। अध्यक्षीय उद्गार में कनक ने कहा कि बज्जिका दिवस मनाने का महावीर तीर्थंकर के जन्मदिन से सुन्दर कोई और दिन हो ही नहीं सकता, कयोंकि भगवान महावीर बज्जिकांचल के पुराण पुरुष हैं। इस अवसर पर पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र, प्रेम कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, मधुमंगल ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, जय नारायण साह, सुनीता सोनी, गणेश प्रसाद सिंह, शिवम गोपल, चन्द्रशेखर कुमार एवं व्रजनंदन प्रसाद सिंह ने भी अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए। सुनीता सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*