पौधरोपण में उत्तर प्रदेश बनाएगा नया कीर्तिमान: सीएम योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वाकांक्षी पहल 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के वन एवं वन्यजीव विभाग की ओर से प्रदेश भर में रिकार्ड 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा, जो पूरे देश में एक कीर्तिमान होगा।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में मेरठ व गोरखपुर मण्डल के अलावा सभी मण्डलों की समीक्षा बैठक हो चुकी है। वन एवं वन्यजीव विभाग के मुताबिक, वन महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न विभागों के समन्वयन से निर्धारित लक्ष्य 52.33 करोड़ पौधों की सैपलिंग का एकत्रीकरण भी हो चुका है। 72,912 हेक्टेयर भूमि का मृदा कार्य पूरा कर लिया गया है।
वन महोत्सव आयोजन के नोडल अधिकारी विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक दीपक कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि वन महोत्सव को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। योजनावद्ध तरीके से 18.60 करोड़ पौध सागौन, शीशम, 10.79 करोड़ आम, अमरूद जैसे फलदार पौधे और 5.75 करोड़ सहजन, नीम आदि औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 5.62 करोड़ सिरस, अमलतास जैसे सौन्दर्यीकरण के पौधे और 0.29 करोड़ पौधे पीपल, बरगद आदि के लगाए जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*