गाजियाबाद की 5 वर्षीय शयाना ने जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम रोशन किया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। वसुंधरा के सेक्टर 16 में क्रिस्टल पैलेस होटल एंड बैंक्वेट में आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्टस चैंपिनशिप प्रतियोगिता- 2020 की स्वर्ण पदक विजेता पांच वर्षीय गाजियाबाद की शनाया को सम्मानित किया गया।

शनिवार को आयोजित आरोग्य मेले में प्राकृतिक चिकित्सा स्टाल, आयुर्वेद स्टाल, ऑरगैनिक फूड स्टाल, योग स्टाल और ज्योतिष स्टालों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गायन, नृत्य, कला प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस, नाटक आदि में प्रतियोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरोग्य विषय पर परिचर्चा की गई। स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग विषय विशेषज्ञों ने लोगों को सुझाव दिए। इस अवसर पर गाजियाबाद की पांच वर्षीय शनाया अग्रवाल ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें मेला आयोजक ने मेडल देकर सम्मानित किया। शनाया के अलावा शिवा डांस इंस्टीच्यूट के 40 बच्चों ने भाग लिया। उन सभी की प्रस्तुति को सराहा गया।

पांच वर्षीय शनाया अग्रवाल ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्टस चैंपिनशिप प्रतियोगिता- 2020 में भाग लिया था और स्वर्ण पदक जीतकर गाजियाबाद का नाम रोशन किया। शनाया ने कथक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंश्चिम बंगाल, पंजाब, गोवा आदि राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। इसके अलावा शनाया भारत की अंडर-6 कैटिगरी की कथक नृत्य की स्वर्ण पदक विजेता बनी। इससे पहले शनाया ने आगरा में डांस स्पोर्टस चैंपियनशिप में स्वर्णपदक और राज्य में जिला स्तर पर रजत पदक जीत हासिल किया है। शनाया ने अपनी प्रतिभा से माता-पिता और गुरुजनों को गौरवंतित किया है। कार्यक्रम में सोनिका श्रीवास्तव, प्रंशात गुप्ता, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*