देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ाने का फैसला, जल्द होगा ऐलान

नई दिल्ली। कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के मद्देनजर देश में पूर्णबंदी (लॉकडाउन) को 15 अप्रैल के बाद आगे दो सप्ताह (30 अप्रैल) तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह फैसला किया गया।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाने के बारे में सुझाव दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने के फैसले के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री ने सही फैसला किया है। केजरीवाल ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, ‘देश में शुरुआत में ही लॉकडाउन का फैसला किए जाने के कारण भारत आज कई विकसित देशों के तुलना में बेहतर स्थिति में है। यदि आज लॉकडाउन हटा लिया जाए तो देश अब तक हासिल लाभ गवां देगा। स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि लॉकडाउन को बढ़ा दिया जाए।’ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद अभी आधिकारिक रूप से किसी फैसले की घोषणा नहीं की गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*