राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृह नगर लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उनके माता-पिता व परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया। उसके बाद शुभांशु शुक्ला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर परिवार के साथ गए और वहां उनसे शिष्टाचार भेंट की।
शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में मानव जीवन की संभावना पर कहा कि ये बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण है। वहां की कंडीशन ऐसी नहीं है कि जीवन संभव हो। अंतरिक्ष यात्री वहां जाते हैं तो बेहद नियंत्रित माहौल में रहते हैं। हमारे पीछे एक बड़ी टीम होती है जो लगातार काम कर रही होती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के लिए ये सुनहरा मौका है। हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया है। अंतरिक्ष मिशन में दुनिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Leave a Reply