PIIT के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ) भरत सिंह को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। हिंदी उर्दू अदबी संगम दिल्ली ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रोफेसर (डॉ) भरत सिंह को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से नवाजा है। यह अवार्ड उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
शनिवार को गालिब इंस्टीट्यूट दिल्ली में हिंदी उर्दू अदबी संगम (संबद्ध : मुकद्दीसा सोशल इजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी रजि.) एवं हिंदी मासिक पत्रिका विचार लहर द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी उर्दू अदबी संगम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद अली अख्तर नकवी उपस्थित रहे।
प्रोफेसर (डॉ) भरत सिंह ग्रेटर नोएडा स्थित पीआईआईटी कॉलेज के चेयरमैन और देश की अखिल भारतीय सामाजिक संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के मुख्य संरक्षक हैं। उन्हें समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अब तक कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। इसी कड़ी में इस बार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उर्दू और फारसी शायरी के महान कवि मिर्ज़ा ग़ालिब की याद में स्थापित सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थान गालिब इंस्टीट्यूट दिल्ली में अक्सर जलसे व सेमिनार आदि का आयोजन किया जाता है। ‘हिंदी- उर्दू-अदबी संगम’ ने भी विश्व मैत्री एवं देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए इसी संस्थान को चुना और 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह के तहत देश के कई साहित्यकारों, शिक्षकों, डॉक्टरों, वकीलों व समाज सेवियों को सम्मानित किया है, जिनमें ग्रेटर नोएडा के जाने-माने शिक्षाविद् प्रोफेसर (डॉ) भरत सिंह शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*