खुरजा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुरजा (बुलंदशहर)। नई बस्ती स्थित श्री लाडली दास मंदिर परिसर में निर्जला एकादशी मनाई गई। इस पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
श्री श्याम परिवार, खुरजा द्वारा आयोजित भव्य ‘निर्जला एकादशी संकीर्तन’ का शुभारंभ बाबा श्याम की जोत प्रज्वलित कर किया गया। श्री लाडली दास मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की देखरेख में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
गुरुवार, 25 जून को भीषण गर्मी को देखते हुए यूथ ऑनस्ट क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे व मीठे शरबत वितरण का स्टॉल लगाया, जो देर रात तक चलता रहा। साथ ही श्री श्याम प्रेमी मस्त मंडल द्वारा ठंडी दूध की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संस्थाओं के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*