बेटी सुरक्षा दल ने 51 बच्चियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मोदीनगर (गाजियाबाद)। बेटियां पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी। इस नारे को बुलंद करते हुए सामाजिक संस्था ‘बेटी सुरक्षा दल’ और ‘प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन’ ने संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित कर 51 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इन बच्चियों को शिक्षा व स्कूली से जुड़ी कई सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी डॉ एसके शर्मा ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वह देश की हर उस बेटी का सम्मान करें जो स्कूल के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर रही है।
सोमवार, 21 नवंबर को प्रमिला जूनियर हाई स्कूल हरमुखपुरी मोदीनगर में आयोजित सम्मान समारोह में बेटी सुरक्षा दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जमील ने कहा कि उनकी संस्था उन जरूरतमंद बेटियों का हर वह सहयोग करती है जो उनकी शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए आवश्यक है। प्रधानचार्य नीतू अग्रवाल ने छात्राओं को सम्मानित करने के लिए बेटी सुरक्षा दल व उसके पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर संस्था के नगर अध्यक्ष कमल शर्मा, उपाध्यक्ष कुमारी बरखा, डॉ आरके शर्मा, कमल शर्मा, डॉ जीके राजा, अखिल सैफी, प्रशांत सोनू, सिद्धात, रूचि, अंजली, पूजा, आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*