राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। जिले के जाने-माने म्यूजिक बैंड की मैनेजर आराधना वर्मा की पूजनीय माता जी, कन्नौज के उमर्दा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. राम बख्श सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती राम नंदिनी वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से ग्रेटर नोएडा, उनके गृह क्षेत्र सहित कला, संगीत और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती राम नंदिनी वर्मा का भरा-पूरा समाजसेवी परिवार है। समाज कल्याण और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके निधन पर सामाजिक संगठनों, राजनीतिक हस्तियों, संगीतकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए शोकसंत्पत परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
गृह जनपद में होगा अंतिम संस्कार:
श्रीमती राम नंदिनी वर्मा का अंतिम संस्कार उनके गृह जनपद फर्रुखाबाद स्थित घाटियाघाट पर संपन्न होगा। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल होंगे।
उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों और प्रबुद्ध जनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply