गाजियाबाद: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 24-25 को चलेगा विशेष अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो शनिवार और रविवार को अपने बीएलओ से 24 एवं 25 अक्टूबर को संपर्क कर फार्म-6 भरकर दे दें। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुताबिक मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए जिले के करीब-करीब सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की सहभागिता से पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी तथा फॉर्म-6 भरने में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने गाजियाबाद के लोगों से अपील की है कि वे 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित विशेष अभियान के दौरान अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र होने पर फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने की प्रक्रिया पूर्ण करें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*