राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी खुर्जा द्वारा ‘श्री रामलीला महोत्सव 2026’ के मंच पर दिव्य एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्तुति वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर भजन गायक, ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ एवं ‘राइजिंग स्टार’ के विजेता हेमन्त ब्रजवासी ने अपने भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को अध्यात्म का अद्भुत संगम बना दिया। उपस्थित जनसमुदाय मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगा।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान उपस्थित रहे। कमेटी के संरक्षक सेठ अखिलेश जटिया ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, इंचार्ज महेश चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, संयोजक मंडल विनोद पहलवान, डी.सी. अग्रवाल, राजू त्यागी, रोहित जैन, राजू दास, राजीव वार्ष्णेय, राजीव वर्मा, हैप्पी वर्मा, मोहित मित्तल एवं दीपक अग्रवाल (डब्बू), आशीष (गोलू राजपूत), रघु राघव, विपिन कुमार, सतीश चन्द शर्मा, देवेन्द्र आर्य, महेश भार्गव, डी०सी० गुप्ता कांटे वाले, दीपक बाटला, ललित गुप्ता, रविकान्त भारद्वाज प्रिंट मीडिया प्रभारी, राजू त्यागी, रोहित जैन, आशुतोष गुप्ता, प्रांशु रुहेला, कुलदीप शर्मा (के.डी.), कृष्णा वर्मा, चैतन्य शर्मा
श्री वैभव जैन, सुनील सोलंकी, विकास आजाद हिन्दू, विनय बेनीवाल, अभिषेक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता (जौहरी), संजीव गुप्ता (आलूवाले), अखिलेश (वैद्यजी), आशीष वार्ष्णेय, शुभम् गुप्ता, मिंकू बिंदल, कृष्णा जौहरी राजीव वर्मा, राजीव वार्ष्णेय, प्रेम प्रकाश अरोरा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply