राष्ट्रीय जनमोर्चा। संजीव भारद्वाज
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर में दस दिनों तक चले रामलीला महोत्सव में गुरुवार को भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के भावपूर्ण मिलन (भरत मिलाप) को देखकर लोग भावुक हो गए। इससे पहले श्री रामलीला कमेटी (रजि.) ने ‘श्री रामलीला महोत्सव 2026’ के तहत श्रद्धा, भ्रातृत्व प्रेम और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण ‘भरत मिलाप शोभा यात्रा’ निकाली। उसके बाद मथुरा के कलाकारों ने ‘महा रासलीला’ का भव्य आयोजन किया। प्रभु श्रीराम और भरत मिलन का मंचन देखकर जहां श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, वहीं राधा-कृष्ण की दिव्य रासलीला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भरत मिलाप शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री गंगा मन्दिर (छोटी होली) से हुआ। सुगंधित पुष्पों, सजी-धजी झांकियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ आरती उतारी। जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी और संकटमोचन हनुमान जी के स्वरूपों के दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो उठे।
मथुरा से आए कलाकारों ने ‘महा रासलीला’ की मनोहारी प्रस्तुति दी। कथा वाचक पं० पवन चतुर्वेदी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गोपियों संग और ब्रज की मधुर धुनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कुलदीप शर्मा ‘के.डी.’ ने सहभागिता की। संयोजकों ने समस्त नगरवासियों, प्रशासन और मीडिया के सहयोग के लिए हृदय से उनका आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, अनमोल अग्रवाल (इंचार्ज), कृष्ण गोपाल सर्राफ, शेखर वर्मा, जीतू अग्रवाल, विनीत आर्य, रविकांत भारद्वाज, ललित गुप्ता, मोहित, राकेश वर्मा, दिनेश वर्मा, मनीष गुप्ता, जय प्रकाश शर्मा, विशेष गर्ग, महेश भार्गव,
डीसी गुप्ता, यश गुप्ता, वासुदेव, राहुल गुप्ता, अंकुज शर्मा, सुनील सोलंकी, वैभव जैन, विनय बेनीवाल, विकास आजाद हिन्दू, प्रियांशु गुप्ता जौहरी, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply