दिल्ली : एनकाउंटर में आईएसआईएस के 3 आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्‍ली में आईएसआईएस के तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने इन तीनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर किस कारण यह दिल्‍ली में प्रवेश किए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को तड़के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस प्रभावित तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनसे पास से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को भी जामा जस्‍जिद के पास बड़ी संख्‍या में लोग रात को जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में महिला और बच्‍चे शामिल थे। दिल्‍ली पुलिस के लिए इन सभी प्रदर्शन से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में आतंकी ऐसे ही मौके की तलाश में रहते हैं जब दिल्‍ली में आतंकी हमला किया जा सके। इससे पहले 25 नवंबर, 2019 को दिल्‍ली पुलिस ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तार लोग आईएसआईएस माड्यूल के सदस्‍य थे, जो दिल्ली के अलावा असम सहित कई राज्यों में धमाका करने की तैयारी में थे। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने इसके बारे में खुलासा करते हुए बताया कि दिल्‍ली दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। आईईडी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर गुरुवार को भी हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कप मच गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसी राजधानी में इस सूचना के बाद से चौकस हो गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*